Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
usr10636900
शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्रा............
Weir, Bharatpur
| Jul 9, 2026
MORE NEWS
सीएम Bhajanlal Sharma के गांव को जाने वाली सड़क पर दिखा एक बोर्ड.............
Weir, Bharatpur | Jul 10, 2026
विकास की ओर बढ़ता वैर..... हलेना रोड पर नाले हुए अवरुद्ध, सड़क पर बहता है गंदा पानी, राहगीर पैदल चले तो गंदे पानी से बचे या फिर यहाँ होकर गुज़रने वाले वाहन से, ज्ञापन देने के बाद भी नहीं हो रही कोई सुनवाई
Weir, Bharatpur | Jul 10, 2026
भरतपुर में एक ही जगह से दो पटवारी पकड़े रिश्वत लेते..............
Weir, Bharatpur | Jul 10, 2026
अंधियारी (उच्चैन) में शुक्रवार को राजू-मीना मंच के सदस्यों के लिए एक दिवसीय गोष्ठी एवं कार्यशाला आयोजित उच्चैन (भरतपुर), 10 जुलाई। श्री भंवर स्वरूप शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अंधियारी (उच्चैन) में शुक्रवार को राजू-मीना मंच के सदस्यों के लिए एक दिवसीय गोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य ने की। इस अवसर पर मीना मंच प्रभारी श्रीमती सुजाता कुमारी, प्रयत्न संस्था (कवच परियोजना) की एमआईएस ऑफिसर कौशिकी घोषाल तथा पंचायत फैसिलिटेटर तेजवीर सिंह गडासिया उपस्थित रहे। कार्यशाला में विद्यार्थियों को बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही गुड टच एवं बैड टच (अच्छा और बुरा स्पर्श) के बारे में जागरूक करते हुए बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतिभागियों को राजस्थान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जैसे छात्रवृत्ति योजना, पालनहार योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना एवं नैपकिन योजना की जानकारी भी दी गई। पंचायत फैसिलिटेटर तेजवीर सिंह गडासिया ने राजू-मीना मंच के उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह मंच बालिकाओं एवं बच्चों को अपनी बात खुलकर रखने, शिक्षा से जुड़े रहने, नियमित विद्यालय आने तथा लिंग आधारित भेदभाव के प्रति जागरूक बनने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों—जीवन का अधिकार, विकास का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार तथा सहभागिता का अधिकार—के बारे में भी विस्तार से बताया। कार्यशाला के समापन पर विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी गई। उन्हें अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने, वीडियो कॉल पर पैसे की मांग होने पर तुरंत कॉल काट देने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में विश्वसनीय व्यक्ति एवं संबंधित हेल्पलाइन से तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
Weir, Bharatpur | Jul 10, 2026
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लहचोरा कलां में "स्कूल चलो नामांकन अभियान" के तहत जागरूकता रैली निकाली गई भरतपुर जिले के बयाना ब्लॉक की ग्राम पंचायत लहचोरा कलां स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को स्कूल चलो नामांकन अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना तथा शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर श्री गोविंद सिंह धाकड़, व्याख्याता मंतूराम, भारत सिंह, श्रीमती पुष्पा देवी एवं प्रयत्न संस्था (कवच परियोजना) के पंचायत फैसिलिटेटर नरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को नामांकन अभियान की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में बच्चों को बाल अधिकारों, कवच परियोजना, गुड टच-बैड टच, बाल श्रम, बाल विवाह तथा लिंग आधारित भेदभाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही राजस्थान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे पालनहार योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना एवं नैपकिन योजना की जानकारी भी दी गई। मीना मंच के माध्यम से बालिकाओं को नियमित विद्यालय आने, शिक्षा के प्रति जागरूक रहने, आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने तथा समानता के अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी भी दी गई। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने "हम बच्चों का है अधिकार, शिक्षा, पोषण, पूरा प्यार" जैसे नारों के साथ पूरे गांव में जन-जागरूकता का संदेश दिया। विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन करवाकर उन्हें नियमित शिक्षा से जोड़ने की अपील की।
Weir, Bharatpur | Jul 10, 2026