एत्मादपुर: कस्बा एत्मादपुर में हाईवे पर देर रात ड्राइवर को नींद की झपकी आने से तेज रफ्तार वोल्वो बस पलटी,सवारियों में मची चीख-पुकार
Etmadpur, Agra | Jul 20, 2024 कस्बा एत्मादपुर में हाईवे पर शुक्रवार देर रात जयपुर से चलकर एटा के अलीगंज जारी वोल्वो बस ड्राइवर के नींद की झपकी आने से डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस में कुल 35 सवारियां थीं। जिसमें बच्चे भी शामिल थे। बस पलटन की आवाज सुनकर आसपास के लोगो में भगदड़ मच गई और घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने सभी को सकुशल बाहर निकाला।