गांधी नगर: पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने रिश्वत मांगने के आरोपी लाइसेंसिंग इंस्पेक्टर को पकड़वाने वालों को किया सम्मानित
पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने चांद मौहल्ला कार्यालय में सीबीआई से एक रिश्वतखोर लायसेंस इंस्पेक्टर देवेंद्र यादव को पकड़वाने के लिए दोनों भी रिजवान एवं अयूब को पटका पहनाकर सम्मानित किया। भाजपा शाहदरा जिला महिला मोर्चा मंत्री कंचन शर्मा ने भी दोनों को सम्मान देते हुए शॉल भेंट की।