लवकुशनगर: टीईटी परीक्षा के विरोध में लवकुशनगर में शिक्षकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Apr 11, 2026
लवकुशनगर में नियमित व अतिथि शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम शनिवार की शाम 4 बजे तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के नाम पर जारी आदेश से हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है। उन्होंने सरकार से रिव्यू पिटीशन दायर करने की मांग की है।