Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
tisariaankh
थानेसर: कुरुक्षेत्र पुलिस ने अवैध शराब रखने के आरोप में आरोपी को काबू किया
Thanesar, Kurukshetra
| Jun 3, 2026
MORE NEWS
Thanesar, Kurukshetra | Jul 28, 2026
45 मिनट तक चली CPR भी नहीं बचा सकी मनीषा की जान, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए लापरवाही के गंभीर आरोप। #kurukshetravoice
Thanesar, Kurukshetra | Jul 28, 2026
आज वार्ड- 5 से ज़िला परिषद सदस्य सूखा गोदारा द्वारा गाँव-भगवानपुरा , बाबैन, खिड़की वीरान ,रुड़की,मर्चेड़ी,खैरा,बोड़ला ,हरिपुर (बिड खैरी) में वाटर कूलर की सौगात जिला परिषद के द्वारा दिये गए!
Thanesar, Kurukshetra | Jul 28, 2026
आज शाहबाद हल्का के गांव धंतोडी में गंगा समग्र जिला कुरुक्षेत्र की टीम द्वारा वृक्षारोपण आयाम के तहत पौधारोपण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा सरकार में HSCARDB के चेयरमैन श्री सुभाष कलसाना मौजूद रहे। गांव में लगभग ढाई सौ पौधे लगाकर गंगा समग्र की टीम ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। गांव के सरकारी स्कूल में सभी विद्यार्थियों द्वारा एक-एक पौधा लगाया गया और हर विद्यार्थी ने इन पौधों को प्रतिदिन सिंचने और उनकी देखभाल करने का प्रण लिया। गांव में बने हुए दोनों तालाबों के चारों तरफ वृक्षारोपण किया गया। चेयरमैन सुभाष कलसाना ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी साथियों से जल और वायु को संरक्षित करने का आह्वान किया क्योंकि इन प्राकृतिक संसाधनों को सिर्फ बचाया जा सकता है, बनाया नहीं जा सकता। इस कार्यक्रम में गंगा समग्र के जिला पदाधिकारी तनु गुप्ता ,कार्तिक सैनी,जितेंद्र ,सुमित,अमरजीत डांगी ,रोशन लाल ,सभी ग्रामवासी, आदरणीय अध्यापकगण, विद्यालय के बच्चे तथा कार्यकर्ता साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Thanesar, Kurukshetra | Jul 28, 2026
सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में जल्द लहराएगा 108 फुट ऊंचा तिरंगा विश्वविद्यालय प्रशासन और फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की टीम ने ध्वज स्थल का किया निरीक्षण फरवरी में सांसद नवीन जिन्दल द्वारा की गई घोषणा अब जल्द होगी साकार कुरुक्षेत्र, 28जुलाई। सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में धरोहर के पास जल्द ही 108 फुट ऊंचा विशाल राष्ट्रीय ध्वज शान से लहराएगा। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा फ्लैग पोल और उससे संबंधित आवश्यक सामग्री विश्वविद्यालय पहुंचा दी गई है। तकनीकी ड्राइंग के अनुरूप फ्लैग पोल के फाउंडेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। मंगलवार को विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. वीरेंद्र पाल तथा फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की टीम ने ध्वज स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान फ्लैग पोल की तकनीकी संरचना, सुरक्षा मानकों और स्थापना प्रक्रिया पर चर्चा की गई। अब शीघ्र ही फ्लैग पोल स्थापित कर विश्वविद्यालय परिसर में विशाल तिरंगा फहराया जाएगा। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. वीरेंद्र पाल ने कहा कि यह विशाल तिरंगा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। इससे युवाओं में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान की भावना और अधिक मजबूत होगी तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा मिलेगी। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी मेजर जनरल असीम कोहली (सेवानिवृत्त) ने कहा कि संस्था देशभर में 230 से अधिक विशाल राष्ट्रीय ध्वज स्थापित कर चुकी है, जिन्होंने राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना को सशक्त किया है। सांसद नवीन जिन्दल के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह (पूर्व आईएएस) ने कहा कि फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं सांसद नवीन जिन्दल का मानना है कि राष्ट्रीय ध्वज भारत की अस्मिता, गौरव और संवैधानिक मूल्यों का प्रतीक है। विशाल तिरंगा प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में 'राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान-2026' चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष फरवरी में आरके सदन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुरोध पर सांसद नवीन जिन्दल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 108 फुट ऊंचा विशाल तिरंगा स्थापित कराने की घोषणा की थी। अब उनकी यह घोषणा जल्द ही साकार होने जा रही है। इस अवसर पर फाउंडेशन टीम से डॉ. राज कुमार, भूषण मंगला और विश्वविद्यालय से पंकज शर्मा भी उपस्थित रहे।
Thanesar, Kurukshetra | Jul 28, 2026