आज शाहबाद हल्का के गांव धंतोडी में गंगा समग्र जिला कुरुक्षेत्र की टीम द्वारा वृक्षारोपण आयाम के तहत पौधारोपण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा सरकार में HSCARDB के चेयरमैन श्री सुभाष कलसाना मौजूद रहे। गांव में लगभग ढाई सौ पौधे लगाकर गंगा समग्र की टीम ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। गांव के सरकारी स्कूल में सभी विद्यार्थियों द्वारा एक-एक पौधा लगाया गया और हर विद्यार्थी ने इन पौधों को प्रतिदिन सिंचने और उनकी देखभाल करने का प्रण लिया। गांव में बने हुए दोनों तालाबों के चारों तरफ वृक्षारोपण किया गया। चेयरमैन सुभाष कलसाना ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी साथियों से जल और वायु को संरक्षित करने का आह्वान किया क्योंकि इन प्राकृतिक संसाधनों को सिर्फ बचाया जा सकता है, बनाया नहीं जा सकता। इस कार्यक्रम में गंगा समग्र के जिला पदाधिकारी तनु गुप्ता ,कार्तिक सैनी,जितेंद्र ,सुमित,अमरजीत डांगी ,रोशन लाल ,सभी ग्रामवासी, आदरणीय अध्यापकगण, विद्यालय के बच्चे तथा कार्यकर्ता साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।