घाघरा: घाघरा ब्लॉक परिसर में भाजपा पार्टी घाघरा के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Ghaghra, Gumla | May 20, 2026 घाघरा ब्लॉक परिसर मे भारतीय जनता पार्टी घाघरा मंडल के बैनर तले भाजपाइयों ने झारखंड के हेमंत सरकार के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपाइयो ने राज्य सरकार के खिलाफ भाषण दिए।