कांके: रांची नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया
Kanke, Ranchi | Apr 8, 2026 राँची नगर निगम द्वारा शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या को देखते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान कचहरी चौक से राजेंद्र चौक तक और हरमू चौक से बिरसा चौक तक चलाया गया, जहां सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और आम लोगों को राहत पहुंचाना है।