म.प्र.राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा पंचायत उप निर्वाचन 2025 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। रिक्त पंच एवं सरपंच पद के उप निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह द्वारा जनपद पंचायतों के लिए रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।