शिवपुरी नगर: सिरसौद की महिला साइबर ठगी का शिकार, पुलिस ने बैंक खाते से हजारों रुपये वापस दिलाए
15 फरवरी 2024 को एसपी ऑफिस पहुंचकर अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव की रहने वाली पूजा पारस ने अपने साथ हुई सायबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का कहना था कि उसके बैंक खाते से किसी अज्ञात बैंक खाते में बिना उसकी परमिशन के 20 हजार रूपये ट्रांसफर कर लिए गए हैं। जिनको आज सायबर सेल पुलिस ने वापिस कराएं हैं।