हज़ारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में एलुमनाई एसोसिएशन ने प्रभारी कुलपति का किया स्वागत
हज़ारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय के नवनियुक्त प्रभारी कुलपति डॉ. पवन कुमार पोद्दार से सोमवार को एलुमनाई एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने औपचारिक भेंट की। इस अवसर पर सोमवार आज 4 बजे संगठन के सदस्यों ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया और विश्वविद्यालय के एलुमनाई से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।