हज़ारीबाग: समाहरणालय सभाकक्ष में प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक की गई आयोजित
आज सोमवार 5 बजे समाहरणालय सभा कक्ष में प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर, हजारीबाग श्री पवन कुमार की अध्यक्षता में राजस्व संबंधित विषयों पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया। बैठक के शुरुआत सर्वप्रथम उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, श्री पवन कुमार को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।