हज़ारीबाग: श्री चित्रुगप्त मंदिर छठ तालाब में 03 नवंबर को होने वाले चित्रगुप्त पूजा व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी बैठक सम्पन्न
हजारीबाग श्री चित्रगुप्त पूजा सह पूरे परिवार का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज सोमवार 4 बजे विचार विमर्श किया गया। बैठक में 2024 में आयोजित होने वाले पूजा के लिए शुभम प्रकाश को पूजा प्रभारी बनाया गया। शुभम प्रकाश ने बताया कि ये हम सब के लिए बहुत खुशी का बात है की हजारीबाग नही बल्कि पूरे झारखंड बिहार में ये एक मात्र मंदिर है।