हज़ारीबाग: बंद पड़ी केदला ओपेन काष्ट परियोजना में ओबी उत्पादन शुरू
सीसीएल हजारीबाग एरिया के बंद पड़े केदला ओपेन काष्ट परियोजना में ओबी उत्पादन कार्य शुरू हो गया है। ओबी उत्पादन डिपार्टमेंटल किया जा रहा है। जबकि कोयले का उत्पादन आउस सोर्सिंग से होना है। परियोजना को चालू होने में एरिया के विद्युत एवं यांत्रिक विभाग की अहम भूमिका रही है बंद कोयला खदान में लबालब पानी भरा हुआ था।