कोलायत: नकबजनी मामले में फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पहले ही दो आरोपी हो चुके हैं पकड़े, पुलिस जांच में जुटी
गजनेर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए नकबजनी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस इस प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। यह मामला 14 मार्च 2026 का है, जब परिवादी महेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि गजनेर स्थित उसकी NH 11 पर पाइप फैक्ट्री, जो वर्ष 2013 से संचालित है।