भरथना: बकेवर के बराऊख मोङ पर दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
बकेवर के बराऊख मोड़ के पास दूध लेकर सुनवर्षा प्लांट जा रहे पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार नगला बनी निवासी राज पुत्र राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दूध वाहन चालक घायल को 50 शैय्या अस्पताल बकेवर ले गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई।