आरा: मथवलिया गांव में घास छीलने के विवाद को लेकर दंपति समेत तीन लोगों की जमकर की गई पिटाई, जांच में जुटी पुलिस
Arrah, Bhojpur | Apr 11, 2024 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथवलिया गांव में गुरुवार की सुबह घास छीलने के विवाद को लेकर दंपति समेत तीन की जमकर पिटाई कर दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।