ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में 'पृथ्वी ताल' का होगा कायाकल्प: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सौंदर्यीकरण
नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख जलस्रोत ‘पृथ्वी ताल’ के संवर्धन एवं सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।यह कार्य नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत संचालित हो रहा है।बड़ा गांव हाइवे के पास करीब 7.27 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला पृथ्वी ताल जैव विविधता की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।