गुना नगर: यातायात थाने के सामने दबंगई, प्रधान आरक्षक से मारपीट, उत्पाद मचा रहे युवकों पर आरोप, एसपी बोले- तीन-चार गिरफ्तार
गुना यातायात थाने के सामने नशे की हालत में युवकों पर उत्पाद मचाने और प्रधान आरक्षक से मारपीट का आरोप है। 11 अप्रैल को एसपी हितिका वासल ने बताया, बीती रात को नशे में हंगामा कर रहे युवकों को समझाने पहुंचे प्रधान आरक्षक पंकज भट्ट से गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने शासकीय कार्य में वादा डालने, मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया, तीन-चार युवकों को पकड़ा है।