शंभूगंज: पोखर असौता: मैट्रिक परीक्षा में 7वां स्थान पाने वाले छात्र अनुभव कुमार को जिला परिषद सदस्य ने किया सम्मानित
शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के पोखर असौता गांव के मैट्रिक की परीक्षा में पूरे बिहार में सातवां स्थान लाने वाले छात्र अनुभव कुमार को शंभूगंज जिला परिषद सदस्य प्रीतम कुमार साह ने रविवार को दोपहर बाद करीब 4 उनके घर पर जाकर सम्मानित किया। टॉप 10 की सूची में शामिल छात्र अनुभव कुमार के पिता भवेश यादव किसान है और मां अंजू देवी गृहणी है। छात्र अनुभव दो भाई में छोटा है।