होशंगाबाद नगर: कलेक्ट्रेट गेट के सामने आदिवासी संगठनों का धरना प्रदर्शन 16 घंटे बाद भी जारी रहा
नर्मदापुरम के कलेक्ट्रेड गेट के सामने फॉरेस्ट अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर समस्त आदिवासी संगठनों का धरना प्रदर्शन 16 घंटे के बाद भी जारी रहा मंगलवार बुधवार रात तीन बजे के बाद भी आदिवासी संगठन सड़क पर तिरपाल बिछाकर रात बिताई दरअसल आदिवासी संगठनों द्वारा मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे से अपनी विभिन्न मांगों को मानने को लेकर धरने पर बैठे है ।