घोड़ाडोंगरी: खूबसूरत पहाड़ियों और बाबा भोलेनाथ के मंदिर की प्राकृतिक सुंदरता, वीडियो एल्बम व फिल्मी गानों की बनी खास पसंद
घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल छोटा भोपाली अब अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ वीडियो एल्बम और फिल्मी शूटिंग के लिए भी पहचान बनाता हुआ नजर आ रहा है। चारों ओर फैली हरी-भरी पहाड़ियां, प्राकृतिक वातावरण और बीच में स्थित बाबा भोलेनाथ का मंदिर इस स्थान को शूटिंग के लिए बेहद आकर्षक बना रहा है।