नागौर: शहर में एक्सिस बैंक के बाहर खड़ी एक बाइक हुई चोरी, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
Nagaur, Nagaur | Sep 9, 2024 नागौर शहर में बैंक में रुपए जमा करवाने आए व्यक्ति की बैंक के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने के संबंध में कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार शीलगांव निवासी महिपाल पिंडेल पुत्र भंवराराम ने रिपोर्ट दी है कि 7 सितंबर को वे अपने पिता को बाइक पर लेकर नागौर पहुंचा था। यहां एक्सिस बैंक में रुपए जमा करवाने के लिए दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक अंदर ही था।