सिराथू: सिराथू में आधार बनवाने वालों का हंगामा,पर्ची लेने में मारपीट की हुई नौबत, भाजपा नेता ने वीडियो किया वायरल
सिराथू में इनदिनों आधार कार्ड बनवाने वालों होड़ मची हुई है। एसडीम महेंद्र श्रीवास्तव ने एक दिन आधार सेंटरों पर जाकर निरीक्षण भी किया था।भाजपा नेता मुन्ना पटेल ने एक वीडियो वायरल किया है जिसमें देखा जा सकता है कि केंद्र के बाहर लोग पर्ची लेने के लिए हंगामा कर रहे हैं।आपस में मारपीट की भी नौबत आ गई है। बताया जाता है कि किस तरह का हंगामा सिराथू में रोज होता है।