सिराथू: भाजपाइयों ने शुरू की तिरंगा यात्रा, जिला अध्यक्ष की अगुवाई में सर्किट हाउस से अझुवा तक निकाली गई बाइक तिरंगा यात्रा
भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार कौशांबी में भी तिरंगा यात्रा की शुरुआत सोमवार से हो गई है। जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य और भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रिंकू मौर्या की अगवाई में आज बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई थी यह तिरंगा यात्रा सयारा सर्किट हाउस से लेकर सिराथू सैनी होकर अझुवा तक गई है। सैकड़ो की संख्या में बाइक सवार भाजपाई शामिल हुए हैं।