सिराथू: लेहदरी में अवैध रूप से चल रही आरा मशीन को जेसीबी मशीन के साथ पहुंचे सिराथू रेंजर ने खुलवाया
सिराथू वन रेंजर कड़ा धाम थाना इलाके के लेहदरी गांव पहुंचे थे जहां पर उन्होंने एक अवैध रूप से संचालित की जा रही आरा मशीन को खुलवाया है। रेंजर ने बताया कि उनको सूचना मिली तो फौरन कार्रवाई की गई है। आरा मशीन के मालिक शत्रुघ्न विश्वकर्मा ने बताया कि उनके पास पुरानी सारी रसीदें हैं। रिन्यूअल के लिए उन्होंने अप्लाई किया था लेकिन वन विभाग ने रिन्यूअल नहीं दिया है।