सिराथू: बनारस से दिल्ली जा रहा बाइक सवार युवक गुरुकुल स्कूल के पास हाईवे पर बैठे गोवंश से टकराकर गंभीर रूप से हुआ घायल
सैनी थाना क्षेत्र के गुरुकुल स्कूल के पास रविवार रात एक बाइक सवार युवक हाईवे पर बैठे हुए एक गोवंश से टकरा गया है, जिसमें बाइक सवार युवक को गंभीर चोटे आई है।स्थानीय लोगों ने इसको इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। बाइक सवार युवक बनारस से दिल्ली जा रहा था जो हादसे का शिकार हुआ है।घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है और गोवंश भी जख्मी हुआ है।