सिराथू: लव जिहाद मामले को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने सिराथू में किया बवाल, ब्रिज पर लगाया जाम
सिराथू कस्बे में हिंदूवादी संगठनों ने आज भारी हंगामा किया है। सिराथू चौकी से एक जुलूस निकाला था जो सिराथू ब्रिज पर जाम की सूरत में बदल गया।मौके पर एसडीएम सीओ सहित मंझनपुर सीओ ने किसी तरीके से समझाया और मामला खत्म कराया है। लव जिहाद मामले को लेकर हिंदूवादी संगठन उग्र थे।पईन्सा थाना इलाके में लव जिहाद के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर यह प्रदर्शन किया है।