बलरामपुर: घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एमएलके कॉलेज एनसीसी कैडेट द्वारा तिरंगा वितरण करते हुए तिरंगा लगने के लिए किया जागरूक
स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को घरों पर तिरंगा लगने के लिए तिरंगा वितरित करते हुए एमएलके कॉलेज के एनसीसी कैडेटो द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। एनसीसी के कैडेटों लोगों को स्वतंत्रता के लिए बलिदान हुए वीर शहीदों के बारे में भी जानकारी दी गई साथ ही अपने देश की रक्षा व देश हित में सदैव तत्पर रहने की बात कही गई। नगर के विभिन्न मोहल्ले यह अभियान चलाया गया।