बलरामपुर: सशस्त्र सीमा बल नवी वाहिनी ने मुख्यालय बलरामपुर पर स्कूली बच्चों के साथ घर-घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली रैली
09वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गयाl हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्कूली छात्र छात्राओं के साथ मिलकर रैली निकाली गई एवं लोगों को देश की आजादी में बलिदान हुए शहीदों के बारे में बताया गया कहा गया कि हमारा कर्तव्य है कि हम अपने अमर सपूतों को याद रखें। जवानों ने देश की प्रगति में योगदान देने की अपील भी की।