बलरामपुर: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कानून व्यवस्था के अनुपालन हेतु पुलिस अधीक्षक ने किया नगर में पैदल गस्त
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा पुलिस बल के साथ स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत फ्लैग मार्च किया गया। होटल व्यवसायियों से बात कर बिना आईडी प्रूफ के किसी को कमरा न देने, व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध पर सूचना देने को कहा गया।