बुलंदशहर: पेट दर्द की शिकायत लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंची किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म
बीती रात जिला अस्पताल के इमरजेंसी में एक किशोरी पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची थी इसके बाद वह इमरजेंसी में पड़े खाली स्थान की तरफ गई और अचानक से वहां से भागने लगी, इमरजेंसी में कार्यरत स्टाफ ने जब देखा कि वहां एक बच्चा पड़ा है तो उन्होंने किशोरी को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी इसके बाद बच्चे और किशोरी को महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।