बुलंदशहर: वलीपुरा मोड पर बिजली घर के निकट बाइक सवारों को मारी ट्रक ने टक्कर, दो की मौत, पोस्टमार्टम को भेजा
बुलंदशहर नगर में वलीपुरा मोड पर बिजली घर के निकट बाइक पर सवार दो युवकों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे हादसे में दोनों की मौत हो गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक धौलाना क्षेत्र के निवासी हैं और बाइक पर सवार होकर वह कहीं के लिए जा रहे थे, कि यह हादसा हो गया जिसमें दोनों की मौत हो गई, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।