बुलंदशहर: नगर में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास की 39 वीं पुण्यतिथि पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि
आज लोगों ने नगर के अनूपशहर अड्डा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व0 बाबू बनारसी दास की 39वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर मलयार्पणकर नमन किया। इसके बाद सभी लोग एकत्र होकर कालाआम स्थित बाबू बनारसी दास ट्रस्ट सेवा संस्थान पहुंचे। जहां उन्होंने उनकी प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर उनके चरणों में पुष्प अर्पित कर नमन किया और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी