भोरे: सुमेरीछापर मे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हथुआ बनी विजेता, प्रीति किन्नर ने फीता काटकर किया उद्घाटन
भोरे प्रखंड क्षेत्र के सुमेरी छापर में पकवा इनार क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। जिसका उद्घाटन प्रीति किन्नर ने फीता काटकर किया। इस दौरान भोरे व हथुआ के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर भोरे की टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद भोरे की टीम को हराकर हथुआ की टीम विजेता बनी। जिनको प्रीति किन्नर ने कप प्रदान किया।