भोरे: खेदुआपुर में तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे किशोर पर लोहे की रॉड से हुआ हमला,प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
भोरे थाना क्षेत्र के खेदुआपुर में तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे किशोर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। जिसमें किशोर जख्मी हो गया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक खेदुआपुर गांव के संदीप कुमार गोड़ अपने ही गांव के नवरत्न भगत के यहां से तिलक समारोह में शामिल होने जा रहा था।तभी रास्ते मे ही घटना घटित हुई।