भोरे: भोरे थाना परिसर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक हुई आयोजित,दिया गया दिशा-निर्देश
भोरे थाना परिसर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर गुरुवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ थानाध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पर्व में विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु सहयोग की अपील भी हुई। थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व को पूरे श्रद्धा भाव से मनाए। कहीं भी कुछ गड़बड़ी की शिकायत मिले तो तुरंत इसकी सूचना दे।