भोरे: भरपटिया गांव के एक युवक की गुम हुए मोबाइल को बरामद कर पुलिस ने सौंपा, युवक ने की थी पुलिस से गुम होने की शिकायत
भोरे थाना क्षेत्र के भरपटिया गांव के युवक की मोबाइल कुछ दिनों पूर्व गुम हो गई थी। जिसके बाद युवक ने अपने मोबाइल गुम होने की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने शिकायत मिलने के आधार पर कार्रवाई करते हुए टेक्निकल सेल की मदद से उस युवक के गुम हुए मोबाइल को बरामद कर मोबाइल धारक ध्रुव प्रसाद के पुत्र सुधीर कुमार को भोरे थाने में बुलाकर सुपुर्द कर दिया।