भोरे: भोरे थाना अंतर्गत लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों का थानाध्यक्ष ने किया भौतिक सत्यापन, सुरक्षा आदी का लिया जायजा
भोरे थाना अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का शुक्रवार को पुलिस पदाधिकारी द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सहूलियत हेतु सुरक्षा, विधि व्यवस्था से लेकर तमाम सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने पुलिस पदाधिकारीयों के साथ उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र का निरीक्षण भी किए।