सतबरवा: घुटूवा पंचायत में आंधी से जल नल योजना की सोलर प्लेट उड़ी, जलापूर्ति ठप, ग्रामीण 2 किमी दूर से पानी लाने को मजबूर
सतबरवा प्रखंड के घुटूवा पंचायत अंतर्गत ग्राम एकता, सेरम दाग में (संदीप यादव के घर एवं स्कूल के पास) में जल नल योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर टंकी निर्माण कर दिया गया, लेकिन आज भी गांववासी घर तक पानी नहीं पहुंच पा रहे हैं। महिलाएं और बच्चे रोजाना 2 किलोमीटर दूर से पानी लाने को विवश हैं।