गाज़ियाबाद: रेवाड़ा रेवाड़ी गांव में एक मकान में हुआ विस्फोट, दो लोग हुए घायल
रेवाड़ा रेवाड़ी गांव स्थित एक मकान में अचानक सुबह विस्फोट हो गया, विस्फोट की चपेट में आने के कारण दो लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल की बारीकी से जांच करने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार विस्फोट की आवाज लगभग 1 किलोमीटर दूर सुनाई पड़ी थी।