धौलपुर: शेरपुर स्कूल मे छुट्टी में स्कूल पहुंच कर छात्रों के लिए शुरू की अतिरिक्त कक्षाएं
धौलपुर। शिक्षा विभाग ने महात्मा गांधी विद्यालय शेरपुर मनियां के क्रमोन्नति के तीन साल बाद भी मिडिल कक्षाओं के छात्रों को गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत जैसे महत्वपूर्ण विषयों को पढ़ाने लिए सब्जेक्ट टीचर नहीं लगाने से बच्चों की पढ़ाई का नुकसान नहीं हो और परीक्षा में अच्छे अंक आए इसके लिए स्कूल के संस्था प्रधान राजेश शर्मा ने सकारात्मक पहल की है।