माकड़ी: बागबेड़ा-भतवा जंगल मार्ग पर विशाल पेड़ गिरने से यातायात घंटों बाधित रहा
लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार देर रात बागबेड़ा और भतवा जंगल के बीच सड़क पर एक विशालकाय पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिरने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहिया और चारपहिया वाहनों को जंगल के कच्चे वैकल्पिक रास्ते से होकर गुजरना पड़ा, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना