जयपुर: ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के न्यू इंदिरा कॉलोनी के सार्वजनिक पार्क में चबूतरा बनाकर मूर्ति स्थापित करने की नाकाम कोशिश
Jaipur, Jaipur | Jul 7, 2026 ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के न्यू इंदिरा कॉलोनी के सार्वजनिक पार्क में चबूतरा बनाकर मूर्ति स्थापित करने की कोशिश को लेकर विवाद खड़ा हो गया स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया कॉलोनीवासियों का कहना है कि यह पार्क बच्चों के खेलने बुजुर्गों के टहलने व जीवन मरण शादी ब्याह के होने वाले सभी कामों की एकमात्र जगह है।