बड़ेराजपुर: कोपरा छिंदली में गैस सिलेंडर लीक से लगी आग, 4 लोग झुलसे, उपचार के दौरान महिला और युवक की हुई मौत
बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोपरा छिंदली में शनिवार को गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण अचानक आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्य बीसोइन बाई मरकाम, गागरु राम मरकाम, आकाश मरकाम और सुदामा मरकाम गंभीर रूप से झुलस गए।गंभीर रूप से झुलसी बीसोइन बाई मरकाम और आकाश मरकाम ने रायपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है, गांव में शौक का माहौल है।