सरधना: चिरोड़ी गांव में पहुंचे पूर्व राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर, स्वर्गीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल के परिजनों से की मुलाकात
दौराला थाना क्षेत्र के गांव चिरौड़ी निवासी अंतर राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की हुई हत्या के बाद शनिवार को लगभग डेढ़ बजे उड़ीसा राज्य के भाजपा प्रभारी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद ठाकुर विजयपाल सिंह तोमर अपने पुत्र कृष्ण पाल तोमर और समर्थकों के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।