मेदिनीनगर (डालटनगंज): दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने पलामू के 106वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया
झारखंड सरकार के गृह विभाग ने पलामू में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। पलामू के उपायुक्त समीरा एस का तबादला कर दिया है। नए उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की पदस्थापना की गई है। दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार दोपहर चार बजे समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पलामू के जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त पलामू के रूप में पदभार ग्रहण किया।