बेतिया: भूमिहीनों की ज़मीन पर सरकार की नज़र, भाकपा ने खोला मोर्चा, कहा- पहले ज़मीन-मकान दो, फिर हटाओ
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) द्वारा भूमिहीनों को सुरक्षित करने और उनके आशियाने बचाने को लेकर रविवार 4 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा नेता बबलू दुबे ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय गरीबों के नाम पर सत्ता में आने वाली सरकार आज उन्हीं गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की साजिश कर रही है।