गुमला: शादी समारोह में युवक पर जानलेवा हमला, बाथरूम में खून से लथपथ मिला, इलाज के दौरान मौत
Gumla, Gumla | May 21, 2026 पालकोट थाना क्षेत्र के अंबाटोली निवासी दुर्गा उरांव (30) की शादी समारोह के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा किए गए जानलेवा हमले में मौत हो गई। बुधवार की रात लोटबा निवासी एतवा उरांव के घर विवाह समारोह का आयोजन चल रहा था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग नाच-गाना और शादी की रस्मों में शामिल थे। तभी कुछ लोग आए और दुर्गा को बाहर ले गए।