बिंदकी: बिंदकी कस्बे में बंदरों के आतंक से बुजुर्ग छत से गिरकर गंभीर घायल, सीएचसी से किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे में वर्तमान समय में बंदरों का आतंक है। बिंदकी कस्बे के मोहल्ला मुगलाही में बुधवार की सुबह 7 बजे वृद्ध राधेश्याम गुप्ता अपने घर के छत में थे। वह छत से सीढ़ी द्वारा उतरने ही वाले थे तभी बंदरों के झुंड ने दौड़ा लिया। जिससे वह एक मंजिल छत से नीचे गिर गए और गंभीर घायल हो गये उनका एक पैर फ्रैक्चर हो गया। सीएचसी से रेफर किया गया।